मोबाइल

OPPO A5 2020 के दाम में कटौती, जानिए नई कीमत

OPPO A5 2020 की कीमत हुई कम पावर के लिए 5000MAH की बैटरी मौजूद ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल

less than 1 minute read

नई दिल्ली: ओप्पो ए5 2020 की कीमत में 500 रुपये की कटौती की गयी है। फोन के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 12,490 रुपये में पेश किया गया था, लेकिन कीमत कम होने के बाद फोन को 11,990 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं 4 जीबी रैम वेरिएंट को 13,990 रुपये में बेचा जा रहा है। ग्राहक नई कीमत के साथ हैंडसेट को अमेजन इंडिया और ओप्पो के ई-स्टोर से खरीद सकते हैं। इसमें डेज़लिंग व्हाइट और मिरर ब्लैक कलर ऑप्शन उपलब्ध है।

ऑफर्स

स्मार्टफोन को ऑनलाइन स्टोरे से फोन खरीदने पर 10,100 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इसके अलावा Axis और Citi बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही फोन को बिना ब्याज वाले EMI के तहत भी खरीद सकते हैं।

Oppo A5 2020 specifications

फोन में 6.5 इंच के डिस्प्ले है और वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन से लैस का प्रोटेक्शन दिया गया है। इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0.1 पर रन करता है। स्मार्टफोन में पावर के लिए 5000MAH की बैटरी दी गयी है। फोन डॉल्बी एटमस सपोर्ट और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।

Oppo A5 2020 Camera

Oppo A5 2020 में फोटोग्राफी के लिए चार रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Published on:
22 Oct 2019 04:32 pm
Also Read
View All