Oppo A54s: ओप्पो ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A54s लॉन्च कर दिया है।
नई दिल्ली। चाइनीज़ कंपनी ओप्पो (Oppo) अपने स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है। पिछले कुछ सालों में तेज़ी से बड़ी ओप्पो नए स्मार्टफोन्स समय-समय पर लॉन्च करती रहती है। हाल ही में ओप्पो ने अपना नया स्मार्टफोन यूरोप और यूके में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम Oppo A54s है। यह ओप्पो की A सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है।
Oppo A54s के फीचर्स
आइए एक नज़र डालते है Oppo के इस नए स्मार्टफोन के मुख्य फीचर्स पर।
कीमत, सेल और भारत में उपलब्धता
Oppo A54s की कीमत की ऑफिशियल घोषणा अब तक नहीं हुई है पर अमेज़न इटली वेबसाइट के अनुसार इसकी कीमत 229.99 यूरो यानि की करीब 20,000 रुपये है। यह स्मार्टफोन 18 नवंबर से यूरोप और यूके में उपलब्ध होगा। भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।