
नई दिल्ली:ओप्पो ने आज भारत में Oppo F11 Pro Marvels Avengers Limited Edition लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट को एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon India पर सेल के लिए 1 मई को उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें ग्राहकों को 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत 27,990 रुपये रखी गयी है। इसे यूजर्स Thunder Black और Aurora Green कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसके बैक में ब्लू फिनिश के साथ एवेंजर लोगो दिया गया है और पावर बटन रेड कलर में है।
स्पेसिफिकेशंस
Oppo F11 Pro Marvels Avengers Limited Edition में 6.53-inch Full HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है और MediaTek Helio P70 SoC के साथ Mali-G72 MP3 GPU का इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड कस्टम OS Color OS 6 पर काम करता है, जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है।
फोटोग्राफी के लिए बैक में 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। फोन में 4,020mAh की बैटरी दी गयी है जो VOOC फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, LTE, GPS, Bluetooth जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। बता दें कि भारत में आज ही हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम को भी रिलीज किया जा रहा है।