
नई दिल्ली: Oppo ने अपना नया स्मार्टफोन R15 X को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट हाल में ही लॉन्च हुए Oppo K1 की तरह ही है। इसके ख़ासियत की बात कि जाए तो स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डिस्प्ले पर वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। फिलहाल इस स्मार्टफोन को भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
Oppo R15 X स्पेसिफिकेशंस
इसमें 6.4 इंच का डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91 प्रतिशत है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके प्रोसेसर के बारे में कोई साफ जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट की माने तो फोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। Oppo R15 X आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा।
Oppo R15 X कैमरा और कीमत
फोटोग्राफी के लिए Oppo R15 X में डुअल रियर कैमा दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो एआई तकनीक से लैस है। पावर के लिए फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। इस हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन लगभग (26,400 रुपये) है। फोन को नेब्यूला और आइस ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है।