मोबाइल

Oppo F9 Pro स्मार्टफोन पर यहां मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानें ऑफर्स

इसे खरीदने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

2 min read
Oppo F9 Pro स्मार्टफोन पर यहां मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानें ऑफर्स

नई दिल्ली: हाल ही में Oppo ने अपना F9 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को 23,990 रुपये में पेश किया गया था। अब इस स्मार्टफोन की खरीदारी पर Paytm मॉल की तरफ से 10 % का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। इस कैशबैक के बाद आप इस फोन को 21,591 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि, इस डिवाइस को खरीदने के लिए आपको पहले 23,990 रुपये चुकाने होंगे जिसके बाद आपके पेटीएम वॉलेट पर 2,399 रुपये 7 दिनों के अंदर डाल दिए जाएंगे।

oppo f9 pro के अन्य ऑफर्स
Oppo F9 Pro स्मार्टफोन को आप ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकते हैं। अगर आप इसे खरीदने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा रिलायंस जियो की तरफ से भी 2,200 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

बिना इंटरनेट के भी चलाएं अपना Gmail, जानें कैसे

Oppo F9 Pro स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
इस हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेज्यूलेशन (1080x2280 पिक्सल) है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और इसके डिस्प्ले पर V के आकार का नॉच दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.2 स्किन पर चलता है। फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जबकि बैक में एलईडी लाइट के साथ दो कैमरे दिए हैं। इसमें पहला कैमरा अर्पचर एफ/1.8 के साथ 16 मेगापिक्सल और दूसरा अर्पचर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। फोन में 6 रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं।
स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम को सपोर्ट करेगा। पावर के लिए फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गयी है। बता दें कि इस फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए VOOC Flash Cherger का यूज किया गया है। इसकी खासियत यह है कि 5 मिनट चार्ज करने पर फोन 2 घंटे तक यूज कर सकते हैं। Oppo F9 Pro में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाईफाई 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ वी4.2, GPS/ A-GPS, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हैडफोन जैक समेत कई दमदार फीचर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें

बिना इंटरनेट के भी Phone से करें किसी को भी पैसा ट्रांसफर, जानें कैसे
Published on:
03 Sept 2018 11:59 am
Also Read
View All