मोबाइल

Realme 2 के यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फिंगरप्रिंट सेंसर से क्लिक कर सकेंगे फोटो

Realme 2 को मिला नया अपडेट स्मार्टफोन को मार्च 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिला Realme 2 में है 13 और 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा  
2 min read
realme
Realme 2 के यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फिंगरप्रिंट सेंसर से क्लिक कर सकेंगे फोटो

नई दिल्ली: बजट रेंज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Realme ने अपने realme 2 हैंडसेट के लिए नया अपडेट रिलीज किया है। इस अपडेट के तहत कंपनी Realme 2 को मार्च 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी दे रही है। Realme 2 को पिछले साल लॉन्च किया गया था। अब इस स्मार्टफोन के यूजर्स नए अपडेट की मदद से फिंगरप्रिंट के जरिए फोटो क्लिक कर सकेंगे।

आपको बता दें यह नया अपडेट भारत और इंडोनेशिया के यूजर्स के लिए रोल-आउट किया गया है। कंपनी ने इस अपडेट का चेंजलॉग भी अपने ऑफिशियल फोरम में शेयर किया है। इस अपडेट से फोन के कैमरा क्वॉलिटी और फंगशनेलिटी को पहले से बेहतर किया जा रहा है। यह नया अपडेट सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिलेगा। जबकि कुछ यूजर्स को यह अपडेट मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।

Realme 2 में 6.2-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशयो 19:9 है। हैंडसेट क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 ऑक्टा-कोर SoC पर आधारित है। इस डिवाइस को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 32 जीबी स्टोरेज के साथ 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ 4 जीबी रैम शामिल है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। स्मार्टफोन में पावर के लिए 4320 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर बेस्ड ColorOS यूआई पर काम करता है।

Updated on:
31 Mar 2019 01:04 pm
Published on:
31 Mar 2019 01:04 pm