हाल ही में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस ( MWC ) 2019 भी पूरी तरह से 5जी सर्विस का केंद्र बना रहा। यहां कई मोबाइल निर्माता कंपनियों ने अपने 5G स्मार्टफोन को जल्द ही पेश करने की जानकारी भी दी। इनमें Huawei i , OnePlus और Xiaomi शामिल हैं। वहीं, Samsung कंपनी की माने तो वह अपने Galaxy S10 के 5G मॉडल को अप्रैल महीने के पहला हफ्ते में पेश कर सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में भी 5G सर्विस को इस साल के आखिर तक में उपलब्ध करा दिया जाएगा।