मोबाइल

11 सितंबर को Realme 2 की सेल, 8240 रुपये में खरीद सकते हैं हैंडसेट

Realme 2 की तीसरी एक्सक्लूसिव सेल Flipkart पर 11 सितंबर को की जाएगी। फोन के डिस्प्ले के ऊपर नॉच दिया गया है।

2 min read
11 सितंबर को Realme 2 की सेल, 8240 रुपये में खरीद सकते हैं हैंडसेट

नई दिल्ली:Realme 2 की तीसरी एक्सक्लूसिव सेल Flipkart पर 11 सितंबर को की जाएगी। फोन के डिस्प्ले के ऊपर नॉच दिया गया है और इसे तीन कलर रेड, ब्लैक और ब्लू में यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन के बैक में फिंगरप्रिट सेंसर दिया गया है। रियलमी 2 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,990 रुपये है और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,990 रुपये है।

ये भी पढ़ें

10,000 से कम कीमत में 16MP कैमरे वाले ये शानदार Smartphone

इस सेल में फ्लिपकार्ट की तरफ से ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर ग्राहक फोन खरीदने का भुगतान HDFC के क्रेडिट या डेबिट कार्ट से करते हैं तो यह हैंडसेट उन्हे मात्र 8,240 रुपये में मिलेगा। इसे पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया है।

फोन के फीचर

realme 2 में 6.2-इंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशयो 19:9 है। हैंडसेट क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 ऑक्टा-कोर SoC पर आधारित है। इस डिवाइस को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 32GB स्टोरेज के साथ 3GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 4GB रैम शामिल है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

फोन में मिल रहे ये कनेक्टिविटी

हैंडसेट में पावर के लिए 4,320mAh की बैटरी दी गई है और कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल-सिम कार्ड स्लॉट, 4जी एलटीई के साथ वीओएलटीई कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ, जीपीएस और डाटा ट्रांसफर व चार्जिंग के लिए माइक्रोयूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर बेस्ड ColorOS यूआई पर काम करता है।

गौरतलब है कि Realme 1 को इस साल मई में तीन रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। कीमत की बात करें तो 3GB RAM को 8,990 रुपए, 4GB RAM को 10,990 रुपए और 6GB RAM को 13,990 रुपए रखी गई है।

ये भी पढ़ें

4 सितंबर को Realme 2 की पहली सेल, मिल रहा जबरदस्त कैशबैक ऑफर
Published on:
08 Sept 2018 04:27 pm
Also Read
View All