मोबाइल

28 अगस्त को Realme 2 भारत में हो सकता है लॉन्च, जानिए फोन से जुड़े फीचर्स

Realme 1 के बाद अब Realme 2 स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हैंडसेट को 28 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

2 min read
28 अगस्त को Realme 2 भारत में हो सकता है लॉन्च, जानिए फोन से जुड़े फीचर्स

नई दिल्ली:Realme 1 के बाद अब realme 2स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हैंडसेट को 28 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी लॉन्चिंग के लिए दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन किया गया है, जहां इस फोन को उतारा जाएगा। इससे पहले Realme 2 के फीचर से जुड़ी कुछ जानकारी लीक हुई है।

फीचर को लेकर हालांकि पूरी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन के बैक में फिंगरप्रिट सेंसर दिया गया है, जबकि Realme 1 में यह फीचर नहीं दिया गया था। वहीं फोन के रियर में दो कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। पावर के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी दी गयी है। Oppo Realme 2 की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जा सकता है।Realme 2 का सीधा मुकाबला Xiaomi के मिड रेंज के स्मार्टफोन्स से हो सकता है।

ये भी पढ़ें

इस रक्षाबंधन Honor और Redmi के इन स्मार्टफोन को अपनी बहन को करें गिफ्ट, कीमत बेहद ही कम

बता दें कि Realme 1 को इस साल मई में तीन रैम वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें पहला वेरिएंट 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज और दूसरा वेरिएंट 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज है। वहीं तीसरे वेरिएंट को 3GB RAM के साथ 32GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। कीमत की बात करें तो 3GB RAM को 8,990 रुपए, 4GB RAM को 10,990 रुपए और 6GB RAM को 13,990 रुपए रखी गई है।

यह फोन को ग्राहक के लिए डायमंड ब्लैक, ग्रे और रेड कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 6-इंच IPS LCD डिसप्ले फुल Full HD+ रिजॉल्यूशन 2160 x 1080 पिक्सल और 18:9 एस्पेक्ट रेशयो के साथ पेश किया गया है। Realme 1 ड्यूल सिम सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ओएस पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए रियर में 13MP और फ्रंट में 8MP का कैमरा है। फोन में पावर बैकअप के लिए 3,410mAh की बैटरी दी गयी है। फोन का वजन 158 ग्राम है।

ये भी पढ़ें

भारत में इस हफ्ते Galaxy Note 9 और Xiaomi Poco F1 समेत 5 शानदार स्मार्टफोन होंगे लॉन्च
Updated on:
21 Aug 2018 03:22 pm
Published on:
21 Aug 2018 03:03 pm
Also Read
View All