Nokia 6.1 Plus को कल यानी 21 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसमें 5.8-इंच की डिस्प्ले है, जिसका अस्पेक्ट रेशयो 19:9 का है। यह फोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर काम करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए रियर में 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। पावर के लिए फोन में 3,060 एमएएच की बैटरी दी गई है। माना जा रहा है कि भारत में फोन को 20 हजार की कीमत में पेश किया जा सकता है।