Realme 3 की तीसरी सेल आज फोन पर मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट। Flipkart और Realme.com से खरीद सकते हैं फोन।
नई दिल्ली:Realme 3 को अगर अब तक खरीदने से चुक गए हैं तो एक बार फिर आपको इसे खरीदने का मौका दिया जा रहा है। आज स्मार्टफोट की तीसरी सेल का आयोजन किया गया है, जहां इसके ब्लू वेरिएंट को भी बेचा जाएगा। ग्राहक Flipkart और Realme.com से दोपहर 12 बजे इस हैंडसेट को खरीद सकते हैं। रियलमी 3 में मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
Realme 3 के 3GB रैम व 32GB स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये और 4GB रैम व 64GB स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये रखी गयी है। फोन पर कंपनी की तरफ से लॉन्चिंग ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर ग्राहक HDFC Bank के कार्ड और EMI पर यह फोन खरीदने पर 500 रुपये का तुरंत डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Flipkart से फोन खरीदने पर Jio की तरफ से 5,300 रुपये का बेनेफिट मिलेगा। वहीं Realme.com में MobiKwik पर ग्राहकों को 20 फीसदी का सुपरकैश दिया जा रहा है।बता दें कि फ्लिपकार्ट पर फोन को 500 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।
Realme 3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का HD+ ड्यूड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेजॉलूशन 1520x720 पिक्सल है। फोन Android Pie बेस्ड Color 6.0 OS पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरा दिया है, जिसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी दी गयी है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो फोन के रियर बॉडी पर डायमंड कट मिलेगा।