नई दिल्ली:मोटोरोला ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Moto G7 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 3,000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसमें 15W का टर्बो पावर चार्जर भी दिया जाएगा। फोन 15 मिनट की चार्जिंग पर 9 घंटे का पावर बैकअप देता है और एक बार फोन फुल चार्ज होने के बाद 90 घंटे का पावर बैकअप मिलेगा।