मोबाइल

Realme 5 Pro आज पहली बार बिक्री के लिए होगा उपलब्ध, मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर्स

Realme 5 Pro को Flipkartऔर Realme.com से खरीदा जा सकता है Realme 5 Pro की शुरुआती कीमत13,999 रुपये है Realme 5 Pro क्वॉर्ड रियर कैमरा और 4035mAh की बैटरी से है लैस

2 min read

नई दिल्ली: Realme 5 Pro को आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और कंपनी की साइट Realme.com से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को भारत में Realme 5 के साथ पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इसके ख़ासियत की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 4035 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Realme 5 Pro कीमत और ऑफर्स

Realme 5 Pro के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की 16,999 रुपये रखी गयी है। फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें MobiKwik की तरफ से 10% का सुपरकैश यानी 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा रिलायंस Jio की ओर से 7,000 रुपये तक का बेनिफिट मिलेगा। Paytm UPI से भुगतान करने पर 2000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। दूसरी तरफ फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने के दौरान अगर आप एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अतिरिक्त 10% की छूट मिलेगी।

Realme 5 Pro स्पेसिफिकेशंस

Realme 5 Pro में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2340 पिक्सल) है। फोन में क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए 4,035 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक को सपोर्ट करती है। रिटेल बॉक्स में 20 वॉट का चार्जर मिलेगा।

Realme 5 Pro कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। पहला फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल, दूसरा एफ/ 2.25 अपर्चर व 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल, तीसरा व चौथा कैमरा एक्सट्रीम क्लोज-अप व पोर्टेट शॉट्स के लिए 2+2 मेगापिक्सल का दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Published on:
04 Sept 2019 09:56 am
Also Read
View All