मोबाइल

क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ Realme 5 सीरीज कल होगा लॉन्च, यहां जानें सबकुछ

Realme 5 और Realme 5 Pro कल होगा भारत में लॉन्च दोनों ही स्मार्टफोन में होगा 48MP का रियर कैमरा Realme 5 में होगी 5000mAh की बड़ी बैटरी

2 min read

नई दिल्ली: बजट रेंज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी ( Realme ) 20 अगस्त यानी कल अपने सीरीज से पर्दा उठाने जा रही है। कंपनी Realme 5 और Realme 5 Pro को कल एक इवेंट के दौरान भारत में लॉन्च करेगी। इस सीरीज के स्मार्टफोन को कंपनी पहली बार क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च केरगी। इसके अलावा इस इवेंट में Realme Buds 2 को भी लॉन्च किया जा सकता है।

Realme 5 कीमत और उपलब्धता

Realme 5 मार्केट का पहला ऐसा बजट रेंज स्मार्टफोन होगा जिसमें क्वॉर्ड कैमरा सेटअप दिया गया है। भारतीय मार्केट में इस स्मार्टफोन को 10,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि Realme 5 Pro की कीमत के बारे में फिलहाल किसी भी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Realme 5 के स्मार्टफोन को सबसे पहले ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर बिक्री के लिए लिस्ट किया जाएगा।

Realme 5 स्पेसिफिकेशंस

Realme 5 में स्नैपड्रैगन 665 SoC प्रोसेसर होगा। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करेगा। कंपनी ने हाल ही में पोस्टर रिलीज किया था जिससे यह जानकारी सामने आई कि पावर के लिए फोन में 5000 एमएएच की बैटरी होगी। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा।

Realme 5 Pro स्पेसिफिकेशंस

Realme 5 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर क्वालकोम स्नैपड्रैगन 710 SoC प्रोसेसर होगा। यह स्मार्टफोन भी एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप होगा जिसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा।

Published on:
19 Aug 2019 02:38 pm
Also Read
View All