नई दिल्ली: आज कल अधिकतर यूजर्स प्रतिमाह रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो टेलीकॉम कंपनियों के पास लंबी वैधता वाले प्लान्स भी मौजूद हैं। इनमें लंबी वैधता के साथ सबसे कॉमन प्लान 1,699 रुपये वाला है। लेकिन आज हम आपके लिए Reliance Jio, Airtel, Vodafone और Idea के 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान का कंपेरिजन ले कर आए हैं। इस ख़बर की मदद से आप जान सकेंगे की 999 रुपये वाले प्लान में कौन सी कंपनी ज्यादा फायदा दे रही है।