कंपनी 2,265 रुपये में इंटरनेट टीवी के साथ बंडल्ड ऑफर के तहत गूगल होम मिनी स्पीकर ऑफर कर रही है। हालांकि इसके लिए कंपनी की तरफ से किसी भी तरह का कोई फोर्स नहीं किया जा रहा है। यह पुरी तरह से ग्राहक पर निर्भर करेगा कि वह 1,500 रुपये के डिस्काउंट के साथ स्मार्ट स्पीकर लेंगे या नहीं। बता दें एयरटेल इंटरनेट टीवी का कनेक्शन लेने के लिए यूजर्स को पहले 3,499 रुपये खर्च करने पड़ते थें। इसके साथ ही ग्राहकों को एयरटेल मेगा एचडी प्लान भी मात्र 699 रुपये में मिल रहा है।