नई दिल्ली: Samsung Galaxy Note 10 और Samsung Galaxy Note 10 Plus को भारत में 20 अगस्त को लॉन्च किया जा रहा है। इसके सेल का आयोजन भारत में 23 अगस्त को किया जाएगा। इससे पहले फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गयी है और कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन के साथ जबरदस्त ऑफर भी दे रही है। ग्राहक अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल, सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और टाटा क्लिक, जियो के ऑनलाइन साइट से प्रीबुकिंग कर सकते हैं।