नई दिल्ली: लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर फेक मैसेज का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इन दिनों इस प्लेटफॉर्म के जरिए एक ऐसा मैसेज बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 1000 जीबी मुफ्त डाटा देना का दावा किया जा रहा है। अगर आपके पास भी ऐसा ही कोई मैसेज फॉरवर्ड हो कर आया है तो उस पर बिलकुल भी यकीन ना करें और उसे तुरंत डिलीट कर दें।