
नई दिल्ली:Vivo v15 pro को भारत में इसी साल फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट की कीमत में कटौती कर दी है। स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की गई है। इसके अहम खासियतों की बात करें तो यह 32 मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आता है। तो आइए जानतें है कि अब इस स्मार्टफोन को कितनी कीमत में खरीदा जा सकता है।
Vivo V15 Pro नई कीमत
कीमत कटौती के बाद अब Vivo V15 Pro के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 23,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस वेरिएंट की कीमत पहले 26,990 रुपये थी। वहीं, इसके 8 जीबी रैम वेरिएंट को 29,990 रुपये की जगह 26,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं। इस कीमत के साथ फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है।
Vivo V15 Pro स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
इसके स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.39 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच OS 5.0 पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं। इसमें 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 3700 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इसकी खासियत यह है कि इसमें इनडिस्प्ले फिंगर प्रिट सेंसर दिया गया है।
Published on:
1 Aug 2019, 10:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.