नई दिल्ली: जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Sony ने भारत में अपने नए A9G औरA8G 4K OLED टीवी को लॉन्च कर दिया है। इनमें A9G Bravia OLED टीवी को 55 इंच और 65 इंच के स्क्रीन साइज में पेश किया गया है, जिनकी कीमत क्रमश: 2,69,900 और 3,69,900 रुपये है। इसी तरह A8G 55 इंच टीवी की कीमत 219,990 रुपये और 65 इंच स्क्रीन वाले टीवी के लिए आपको 319,990 रुपये खर्च करने होंगे।