कंपनी ने कहा है कि भारतीय यूजर्स नेटफ्लिक्स के लिए पूरी दुनिया के मुकाबले स्मार्टफोन्स में ज्यादा लॉग-इन करते हैं और हमारी फिल्में और शो भी डाउनलोड करते हैं। हमें विश्वास है कि यह नया प्लान उन यूजर्स को ज्यादा सुविधा मुहैया कराएगा, जो स्मार्टफोन और टैबलेट पर नेटफ्लिक्स के कंटेंट देखना पसंद सकते हैं। इससे पहले भारत में नेटफ्लिक्स की शुरुआती कीमत 499 रुपये थी, जिसकी वजह से ज्यादातर उपभोक्ता अन्य वीडियो स्ट्रीमिंग साइट्स का विकल्प ढूंढ़ते थें। अब इस प्लान के जरिए देश में अमेजन प्राइम और हॉटस्टार को कड़ी टक्कर मिल सकती है।