अभिनंदन 151 रुपये वाले प्लान की वैधता 180 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। पहले जहां इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1 जीबी डाटा मिलता था उसे बढ़ा कर रोजाना 1.5 जीबी कर दिया गया है। इसके अलावा कॉलिंग और मिल रहे 100 एसएमएस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही इस प्लान की अहम बात यह है कि यूजर्स रोमिंग कॉलिंग का लाभ दिल्ली और मुंबई सर्कल में भी उठा सकते हैं। लेकिन यूजर्स को मिल रहा फ्री बेनिफिट 24 दिनों तक ही वैलिड रहेगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान अभी सिर्फ चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल में ही उपलब्ध है।