मोबाइल

Realme 5i आज भारत में लॉन्च, 15 जनवरी से शुरू होगी सेल, जानिए कीमत

Realme 5i आज भारत में लॉन्च चार रियर कैमरा और 5,000mAh की दमदार बैटरी मौजूद

2 min read
Realme 5i

नई दिल्ली: Oppo की इस सहायक कंपनी Realme का नया स्मार्टफोन Realme 5i को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। रियलमी 5आई में चार रियर कैमरे, 5,000 एमएएच बैटरी, वाटरड्रॉप नॉच और पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। भारत में फोन को सिर्फ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में उतारा गया है जिसकी कीमत 8,999 रुपये रखी गयी है। ग्राहक स्मार्टफोन को एक्वा बूल और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

Realme 5i की सेल 15 जनवरी से ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Realme.com पर शुरू होगी। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को जियो की ओर से 7,550 रुपये का फायदा मिलेगा। कैशिफाई की ओर से ग्राहकों को अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जाएगा। बता दें कि इस सीरीज के दो फोन पहले से भारत में उपलब्ध हैं। इनमें Realme 5 और Realme 5s शामिल हैं। इनकी कीमत क्रमश: 8,999 रुपये और 9,999 रुपये है।

Realme 5i specifications

Realme 5i में 6.52-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और फोन वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। इस डिस्प्ले का रेजॉल्यूशन एचडी प्लस (720 x 1600 पिक्सल्स) है। कंपनी ने इसमें Qualcomm Snapdragon 665 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। फोन Android 9 Pie OS बेस्ड ColorOS 6.1 UI पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में चार कैमरे दिए गए हैं। इसमें पहला 12-मेगापिक्सल का मेन लेंस, दूसरा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और तीसरा 2 मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस और डेप्थ सेंसर का है। वहीं फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गयी है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, ड्यूल सिम सपोर्ट, Wi-Fi 802.11ac, GPS, ब्लूटूथ, microUSB और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। फोन में फिंगप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Updated on:
09 Jan 2020 01:35 pm
Published on:
09 Jan 2020 10:38 am
Also Read
View All