मोबाइल

20 नवंबर को Realme X2 Pro भारत में होगा लॉन्च, 30 मिनट में 80 फीसदी होगा चार्ज

20 नवंबर को Realme X2 Pro भारत में होगा लॉन्च ऑक्टा-कोर Snapdragon 855+ SoC का इस्तेमाल

2 min read

नई दिल्ली: Realme X2 Pro को चीन में लॉन्च कंरने ने अब कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में 20 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है। Realme X2 Pro में Snapdragon 855+ SoC और 64-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा लेंस वाला क्वॉड-कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन 50W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। माना जा रहा है कि भारत में इस हैंडसेट की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये हो सकती है।

Realme X2 Pro कीमत

चीन में स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट को पेश किया गया है। इसके 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 2,599 (लगभग 26,000 रुपये), 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 2,799 (लगभग 28,000 रुपये) और 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 3,299 (लगभग 33,000 रुपये) है। इसके अलावा कंपनी ने लिमिटेड एडिशन भी लॉन्च किया है। इसके 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत RMB 3,299 (लगभग 32,000 रुपये) रखी गयी है।

Realme X2 Pro Specifications

इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 90Hz रिफ्रैश रेट पैनल दिया गया है। के साथ आती है। स्क्रिन की सुरक्षा के लिए दोनों तरफ Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 855+ SoC का इस्तेमाल किया गया है। इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो 0.23 सेकंड में अनलॉक हो जाएगा। गेमिंग के लिए हैंडसेट में कूलिंग सिस्टम के साथ HyperBoost 2.0 फीचर दिया गया है। फोन Ocean Blue और Midnight Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Realme X2 Pro Camera

Realme X2 Pro में फोटोग्राफी के लिए रियर में क्वॉड-कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला Samsung GW1 सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल, दूसरा 20x hybrid zoom सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल, तीसरा wide-angle लेंस 8 मेगापिक्सल और चौथा माइक्रो लेंस कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए Realme X2 Pro में 4,000mAh की बैटरी है, जो 50W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन को 30 मिनट में 80 फीसदी फोन को चार्ज करेगा।

Published on:
16 Oct 2019 12:03 pm
Also Read
View All