Realme XT को 13 सितंबर दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा इस स्मार्टफोन को तीन स्टेरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है Realme XT क्वॉर्ड रियर कैमरा और 4000mAh बैटरी से होगा लैस
नई दिल्ली: भारत में पहले 64 मेगापिक्सल स्मार्टफोन Realme XT को 13 सितंबर दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और कंपनी की साइट realme.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके ख़ासियत की बात करें तो यह क्वॉर्ड रियर कैमरे सेटअप के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी कई जानकारियां पहले ही सामने आ चुकी हैं। तो आइए जानते हैं इसके फीचर्स और संभावित कीमत के बारे में....
Realme XT कीमत
Realme XT को भारत में 18,000 से 20,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट की माने तो इस स्मार्टफोन को तीन स्टेरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। इनमें 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज शामिल हैं।
Realme XT स्पेसिफिकेशंस
इसमें वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ 6.4 इंच का सुपर ऐमोलेड डिस्प्ले होगा जिसका रिजोल्यूशन (1080 x 2340) पिक्सल हो सकता है। इसके स्क्रीन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन होगा। फोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर होगा। यह एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड कलर OS 6 पर चलेगा।
Realme XT कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वॉर्ड कैमरा सेटअप होगा। इसमें से पहला सेंसर 64 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और बाकी के दो सेंसर 2 और2 मेगापिक्सल के होंगे। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी होगी, जो 2W VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।