Airtel Xstream स्टिक की कीमत 3,999 रुपये है। लेकिन कंपनी के थैंक्स प्लेटिनम और गोल्ड ग्राहकों को यह सर्विस मुफ्त में मिलेगी। वहीं, अन्य ग्राहकों को एक महीने के लिए मुफ्त सर्विस मिलेगी। हालांकि इसके लिए उन्हें 999 रुपये का सालाना पैक लेना होगा। दूसरी तरफ एयरटेल डिजिटल टीवी के यूजर्स 2,249 रुपये के भुगतान पर Xstream बॉक्स अपग्रेड कर सकेंगे। Airtel Xstream को आज से कंपनी के साइट के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट, क्रोमा जैसे स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।