फोटोग्राफी के लिए मोटो वन एक्शन के रियर में ट्रिपल कैमरा है। इसमें पहला कैमरा एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल है। इसके अलावा एक एक्शन कैमरा भी दिया गया जो एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ है। ये 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू को सपोर्ट करता है। वही तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो पोर्ट्रेट लाइटिंग, शॉट ऑप्टीमाइज़ेशन, ऑटो स्माइल कैपचर, ग्रुप सेल्फी, पोर्ट्रेट मोड और सिनेमाग्राफ फीचर्स से लैस है। पावर के लिए फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Motorola One Action के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है।