मोबाइल

Realme Yo Days Sale का आखिरी दिन, बेहद कम कीमत में खरीदें Realme 2 Pro

Realme Yo Days Sale का आज आखिरी दिन Realme 2 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट ऑफर 1 रुपये में बेचे जा रहे कई प्रोडक्ट्स
2 min read
Realme 2 Pro
Realme Yo Days Sale का आखिरी दिन, बेहद कम कीमत में खरीदें Realme 2 Pro

नई दिल्ली: Realme Yo Days Sale का आज आखिरी दिन है। ये सेल अमेजन , फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर चल रही है। इस दौरान 1 रुपये की कीमत में कई प्रोडक्ट्स खरीदने का आपको मौका मिल रहा है। इतना ही नहीं realme 2 pro खरीदने वालों को Realme Buds फ्री में मिलेगा।

इस सेल में Realme 2 Pro को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंत को ग्राहक 11,990 रुपये में खरीद सकते है और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,990 रुपये में खरीद सकते है। वहीं 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,990 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।

Realme 2 Pro के स्पेसिफिकेश की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 2340x1080 पिक्सल है। स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रगैन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित ColorOS 5.2 ओएस पर रन करता है। पावर के लिए 3500mAh की दमदार बैटरी दी गयी है।

फोटोग्राफी की बात करें तो फोन के बैक में दो कैमरा दिया गया है। इसमें पहला कैमरा अपर्चर f/1.7 के साथ 16 मेगापिक्सल और दूसरा अपर्चर f1/2.8 के साथ 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एआई सपोर्ट और 2.0 ब्यूटी मोड के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Updated on:
12 Apr 2019 12:56 pm
Published on:
12 Apr 2019 12:56 pm