इतना ही नहीं अगर मैसेज के जरिए भी अपना पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए भी आपको अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज करना होगा। मैसेज करने के लिए आपको EPFOHO UAN टाइप करके 7738299899 पर सेंड करना होगा। बता दें कि इस सर्विस का लाभ आप 10 भाषाओं में ले सकते हैं। इसमें अंग्रेज, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बंगाली भाषा शामिल हैं।