मोबाइल

SD कार्ड ख़राब होने के बाद भी ऐसे रिकवर कर सकते हैं सारा डाटा

ऐसी स्थिति में हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे एसडी कार्ड ख़राब होने के बाद भी आप इसका सारा डाटा रिकवर कर सकते हैं।

2 min read
Sep 07, 2018
SD कार्ड ख़राब होने के बाद भी ऐसे रिकवर कर सकते हैं सारा डाटा

नई दिल्ली: कई बार इस्तेमाल ना होने की वजह से हमारे स्मार्टफोन का एसडी कार्ड काम करना बंद कर देता है। ये SD कार्ड जब फ़ोन में लगाया जाता है तो इसकी कोई भी डीटेल स्मार्टफोन में दिखाई नहीं देती है। ऐसे में हमें ना चाहते हुए भी इस सिम कार्ड को फेंकना पड़ता है, लेकिन कई बार हमारा कुछ जरूरी डाटा इस एसडी कार्ड में मौजूद होता है जिसे कार्ड ख़राब होने के बाद हम नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में हमें काफी दिक्क्त होती है तो ऐसी स्थिति में हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे एसडी कार्ड ख़राब होने के बाद भी आप इसका सारा डाटा रिकवर कर सकते हैं।

दरअसल आपको लगता होगा क़ि SD कार्ड खराब होने के बाद भी इसका डाटा सुरक्षित रहता है। ऐसे में आप अगर सही तरीका जानते हैं तो इस डाटा को आसानी से रिकवर किया जा सकता है। इस डाटा हो रिकवर करने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं है, इसके लिए आपको बस छोटा सा ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

घर बैठे Smartphone से कमा सकते हैं सरकारी नौकरी से भी ज्यादा पैसा

SD कार्ड से डाटा वापस हासिल करने के लिए आपको बस अपने लैपटॉप में WonderShareDataRecovery नाम का ऐप डाउनलोड करना होता है। यह ऐप आपकी इमेज और वीडियो फाइल्स को डीप स्कैन करता है और रिकवर कर देता है।

ऐसे करते हैं डाटा रिकवर

अपने खराब हो चुके एसडीकार्ड से डाटा रिकवर करने के लिए आपको सबसे पहले इस खराब हो चुके कार्ड को अपने पीसी या लैपटॉप में डाउनलोड करना पड़ता है। इसके बाद आपको यहां पर स्कैन का ऑप्शन मिलता है जिसमें आप अपने वीडियो या फोटोज को स्कैन कर सकते हैं। यह स्कैनिंग बड़े आराम से हो जाती है लेकिन अगर स्कैन करने के बाद भी आपकी फाइल्स ना दिखाई दें तो आप इसे डीप स्कैन कर सकते हैं। इसमें थोड़ा समय लगता है लेकिन आपकी सारी फाइल्स आसानी से रिकवर हो जाती है।

ये भी पढ़ें

6,999 रुपये की कीमत में मिल रहे ये शानदार Smartphone
Published on:
07 Sept 2018 11:10 am
Also Read
View All