अक्सर ऐसा होता है कि हम ब्रांडेड प्रोडक्ट्स खरीद कर उसे बेचते हैं और उसका प्रमोशन करते हैं। ऐसे में कमाई ज्यादा नहीं हो पाता है। इसलिए जरूरी है कि Whatsapp पर अपने प्रोडक्ट बेचें। इसके लिए आप मार्केट से होलसेल पर प्रोडक्ट खरीदें और उसे कम कीमत में अपने ग्राहकों को बेचें । ताकि कम कीमत के साथ वो बेहतर क्वालिटी भी पा सकें। इसमें कपड़े,फैशन प्रोडक्ट, बेकरी और होजरी जैसे प्रोडक्ट शामिल हो सकते हैं।