Honor 8X को तीन स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। इसमें 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,700 रुपये) है और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 16,800 रुपये) है, जबकि 6 जीबी रैम/ 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 20,000 रुपये) है। वहीं Honor 8X Max के 64 जीबी वेरिएंट की चीन में कीमत 1,499 युआन (लगभग 15,700 रुपये) है और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (लगभग 19,000 रुपये) है।