मोबाइल

कल Redmi K20 Pro का Exclusive Edition होगा लॉन्च, जानिए कीमत

Redmi K20 Pro का नया एडिशन कल होगा लॉन्च फोन में Snapdragon 855+ SoC का होगा इस्तेमाल करीब 5 लाख रुपये हो सकती है हैंडसेट की कीमत

less than 1 minute read

नई दिल्ली: Redmi K20 Pro का नया Exclusive Edition कल यानी 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी कंपनी ने एक टीजर जारी करके दी है। बता दें कि कंपनी ने Redmi K20 सीरीज को मई 2019 में लॉन्च किया था। Redmi K20 Pro का नया एडिशन फास्टर परफॉर्मेंस और बेहतर कूलिंग के साथ होगा। मीडिया रिपोर्ट की माने तो Exclusive Edition मौजूदा Signature Edition से काफी अलग होगा। कीमत की बात करें तो इस नए एडिशन को $6,678 (5 लाख रुपये) में लॉन्च किया जाएगा। लीक खबरों के मुताबित, Redmi K20 Pro Exclusive Edition में Snapdragon 855+ SoC का इस्तेमाल किया जाएगा। इस फोन में 12GB रैम दिया जाएगा।

Redmi K20 Pro Specifications

इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए तीन AI रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला अपर्चर एफ/1.75 के साथ 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 586 सेंसर, दूसरा वाइड-एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में wifi 802.11AC, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, GPS, 3.5mm हैडफोन जैक और NFC सपोर्ट दिया गया है। फोन का वजन 191 ग्राम है।

Published on:
18 Sept 2019 11:07 am
Also Read
View All