Xiaomi आज यानी 22 नवंबर को भारत में अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 6 Pro लॉन्च करने जा रहा है।
नई दिल्ली: Xiaomi आज यानी 22 नवंबर को भारत में अपने नए स्मार्टफोन redmi note 6 pro लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन को दिल्ली में एक इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। इसकी पहली सेल 23 नवंबर को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और शाओमी के ऑफिशियल वेबसाइट पर होगी। Redmi Note 6 Pro को थाइलैंड और इंडोनेशिया में उतारा जा चुका है।
Redmi Note 6 Pro को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता । इसमें पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है, जिसकी कीमत 14,300 रुपए के करीब हो सकती है। वहीं 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,250 रुपए रखी जा सकती है। फिलहाल कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।
ReXiaomi Redmi Note 6 Pro के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। यह फोन एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई पर चलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इसके अलावा हैंडसेट में 14NM ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
Xiaomi Redmi Note 6 Pro कैमरा फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा 20 मेगापिक्सल सेंसर है और दूसरा 2 मेगापिक्सल सेंसर कैमरा दिया गया है। इस हैंडसेट में पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो फुल चार्ज होने के बाद 2 दिन का बैटरी बैकअप देता है। बता दें कि यह हैंडसेट Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड वर्जन है।