थाइलैंड में Xiaomi के नए स्मार्टफोन Redmi Note 6 Pro से पर्दा उठा दिया गया है। इससे पहले इस हैंडसेट से जुड़ी कई जानकारी लीक होती रही है।
नई दिल्ली: थाइलैंड में Xiaomi के नए स्मार्टफोन redmi note 6 pro से पर्दा उठा दिया गया है। इससे पहले इस हैंडसेट से जुड़ी कई जानकारी लीक होती रही है, लेकिन अब सभी लीक खबरों पर लगाम लग गया है। Redmi Note 6 Pro पुरान फोन Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड वर्जन है।
स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 6 Pro के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और फोन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। फिलहाल फोन को 4 जीबी रैम में उतारा गया है, लेकिन आने वाले समय में इसके अन्य रैम वेरिएंट को भी पेश किया जाएगा। इसमें इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी दी गयी है। यह फोन एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई पर चलता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियों कॉलिंग के लिए भी दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा 20 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। पावर के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
कीमत
कीमत की बात करें तो Redmi Note 6 Pro को थाईलैंड में 6,990 भाट (करीब 15,700 रुपये) में पेश किया गया है। इस फोन को थाईलैंड बाजार में ब्लैक, ब्लू और रोज गोल्ड कलर में ग्राहकों के लिए उतारा गया है। भारत में इस फोन को कम पेश किया जाएगा इसकी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है।