Redmi Note 8 में होगा 48MP का कैमरा Redmi Note 8 Pro में होगा 64MP का कैमरा Xiaomi ने 29 अगस्त को एक इवेंट का आयोजन किया है
नई दिल्ली: शाओमी ( Xiaomi ) अपने Redmi Note 8 सीरीज को लॉन्च करने के लिए पुरी तरह से तैयार है। कंपनी ने 29 अगस्त को चीन में एक ईवेंट का आयोजन किया है। इस दौरान Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro, Redmi TV और RedmiBook 14 को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इन दो स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स की जानकारी दी है। लेकिन अब एक लीक के जरिए इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत के बारे में पता चला है।
Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro कीमत
लीक रिपोर्ट की माने तो Redmi Note 8 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,199 यूआन करीब (12,000 रुपये) है। दूसरी तरफ Redmi Note 8 Pro को दो वेरिएंट के साथ पेश किया जाएगा। इसके 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी यूआन करीब (18,000 रुपये) है और दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,099 चीनी यूआन करीब (21,000 रुपये) होगी।
Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro फीचर्स
अभी तक कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक Redmi Note 8 को चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही कंपनी द्वारा जारी किए गए टीज़र में यह बताया गया है कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर होगा। दूसरी तरफ Redmi Note 8 Pro की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, हीलियो G90T प्रोसेसर और 4500 एमएएच की बैटरी होगी।