मोबाइल

Redmi Note 8 Pro की आज फ्लैश सेल, जानिए ऑफर्स व कीमत

Redmi Note 8 Pro की सेल आज मीडियाटेक का हीलियो G90T प्रोसेसर का इस्तेमाल

less than 1 minute read
redmi_note_8pro_.jpg
Redmi Note 8 Pro

नई दिल्ली:Redmi Note 8 Pro की आज दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल आयोजित की गयी है। अगर ग्राहक फोन को खरीदना चाहते हैं तो अमेजन इंडिया और एमआई ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये रखी गयी है।

Redmi Note 8 Pro Specifications

इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गयी है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक का हीलियो G90T प्रोसेसर का इस्तेमाल है और एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 पर काम करता है। फोन में 8 जीबी रैम है और कूलिंग के लिए लिक्विड कूलिंग सपोर्ट मिलेगा। इस फोन को खास करके गेंम खेलने के लिए तैयार किया गया है।

Redmi Note 8 Pro Camera

ये कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला हैंडसेट है। इसके रियर में चार रियर कैमरे हैं जिनमें पहला 64 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा व चौथा 2-2 मेगापिक्सल वाले कैमरे हैं। वहीं सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 4500mAh की बैटरी दी गयी है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। ऑडियो के लिए 3.5एमएम का हेडफोन जैक और रिमोट के लिए IR ब्लास्टर का भी सपोर्ट है।

Published on:
06 Nov 2019 11:08 am