नई दिल्ली: Airtel ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए 599 रुपये वाला प्लान पेश किया है। इस पैक के साथ यूजर्स को 4 लाख रुपये का बीमा (इंश्योरेंस कवर) मिलेगा। ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी ने अपने इस प्लान को सिर्फ दिल्ली-एनसीआर यूजर्स के लिए ही उतारा है। एयरटेल यूजर्स को इंश्योरेंस कवर Bharti AXA Life Insurance से मिलेगा, जो हर रीचार्ज के साथ तीन महीने तक चलेगा। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। बता दें कि पिछले साल सितंबर में यह प्लान तमिल नाडु और पुडुचेरी के लिए लॉन्च किया गया था।