Redmi Y3 चंद सेकेंड में हुआ आउट ऑफ स्टॉक 3 मई को अगले सेल का आयोजन एयरटेल यूजर्स को 1,120GB 4G डेटा मिलेगा फ्री
नई दिल्ली: Redmi Y3 को आज पहली बार सेल के लिए लगाया गया था, जहां 12 सेकेंड के अंदर हैंडसेट आउट ऑफ स्टॉक हो गया। अगर इस सेल के दौरान आप इस फोन को नहीं खरीद पाए हैं तो निराश न हो क्योंकि 3 मई को दूसरी बार इसे सेल में लगाया जाएगा। ग्राहक दोपहर 3 बजे अमेजन इंडिया, MI.com और MI home स्टोर से खरीद सकते हैं। इसपर लॉन्चिंग ऑफर भी मिल रहा है, जिसके तहत एयरटेल यूजर्स को 1,120GB 4G डेटा फ्री में मिलेगा।
Redmi Y3 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है और 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गयी है। इसमें फोटोग्राफी के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है और बैक में 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का दो कैमरा मौजूद है।
स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.26 इंच की एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले दी गयी है। स्क्रिन की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
Redmi Y3 को ग्राहक बोल्ड रेड, प्राइम ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। फोन में दो सिम कार्ड और एक एसडी कार्ड को सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा सकते हैं। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। एक बार चार्ज करके 40 घंटे तक लगातार कॉल पर बात कर सकते हैं। इसके अलावा 41 घंटे तक गाना सुन सकते है और 9 घंटे तक लगातार गेम खेल सकते हैं।