इस ऐप की खासियत है कि इसमें एक साथ कई नंबर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि एक से अधिक नंबर यूज करने के लिए हर महीने आपको 60 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। इसके बाद इस ऐप से आप फ्री में मैसेज और कॉल कर सकते हैं और अपने असली नंबर को भी दूसरे से शेयर होने से भी बचा सकते हैं। बता दें कि इस ऐप को फिलहाल अमेरिका और कनाडा में ही यूज किया जा रहा है। इस ऐप में मैसेज के लिए आपको स्टिकर, फोटो और वीडियोज की भी सुविधा मिलती है। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 4.5 स्टार मिले हैं और ये पूरा ऐप 23MB का है।