इस एसी में 5100W कूलिंग और 5650W हीटिंग मौजूद है। इसके साथ ही इसमें 1100m3/h सर्कुलेटिंग एयर वॉल्यूम है। ये एयर कंडीशनर सभी डायरेक्शन में स्विंग मोशन देता है, जिसे आप अपने हिसाब से अप, डाउन, लेफ्ट और राइट में सेट कर सकते हैं। कंपनी ने इस एसी को खास करके 20-32 स्कॉयर मीटर वाले रूम के लिए बनाया है। फिलहाल इस एसी को चीन में पेश किया गया है और वहां इसकी कीमत RMB 2,999 ( करीब 31,000 रुपये ) है। Xiaomi Floor Standing AC को Xiaomi’s Mi ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं यानि रिमोट खराब होने के बाद भी अपने फोन में ऐप डाउनलोड करके इसे आसानी से चला सकते हैं।