मोबाइल

1,000 रुपये सस्ता बिक रहा है Vivo Z1 Pro, यहां से खरीदें

Vivo Z1 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट ऑफर फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले कैमरा मौजूद क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल
less than 1 minute read
Vivo Z1 Pro

नई दिल्ली: Vivo Z1 Pro को 1,000 रुपये के डिस्काउंट ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। कंपनी स्मार्टफोन को Flipkart पर इस ऑफर के साथ बेच रही है। ध्यान रहे कि इस ऑफर का लाभ ग्राहक तभी उठा सकते हैं जब वो फोन का भुगतान किसी भी बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड के जरिए करेंगे। वहीं कैश ऑन डिलिवरी के तहत फोन लेने पर इसका लाभ नहीं मिलेगा। ये ऑफर केवल 31 अगस्त तक के लिए मान्य है। डिस्काउंट के बाद इस स्मार्टफोन की कीमत 13,990 रुपये हो गयी है। इसके बाद फोन की कीमत 14,990 रुपये हो जाएगी।

कीमत

Vivo Z1 Pro के तीन वेरिएंट भारत में लॉन्च हुए हैं। इसके 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये, 6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,990 रुपये रखी गयी है।

Vivo Z1 Pro स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिजॉल्यूशन पिक्सल है और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। फोन एंड्रॉयड पाई पर रन करता है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।फोटोग्राफी के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले कैमरा दिया जाएगा। वहीं रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला 8 मेगापिक्सल, दूसरा 16 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन में पावर के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Published on:
28 Aug 2019 12:28 pm