फोटोग्राफी के लिए रियर में चार कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला एफ/ 1.8 लेंस व Sony IMX586 सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल, दूसरा 16 मेगापिक्सल और तीसरा व चौथा कैमरा एफ/ 2.4 मैक्रो लैंस के साथ 2+2 मेगापिक्सल का दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। पावर के लिए Huawei Nova 5T में 3,750 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 22.5 वॉट की हुवावे सुपरचार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है।