मोबाइल

7000 रुपये सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल वाला ये स्मार्टफोन, यहां से खरीदें

iQOO 3 की कीमत में 4000 रुपये की कटौती ICICI क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट पर मिलेगा 3,000 रुपये का इस्टेंट कैशबक फोन में Snapdragon 865 SoC का इस्तेमाल

2 min read
Rs 7000 Discount Offer On iQOO 3 5G Smartphone, Price, Features
Rs 7000 Discount Offer On iQOO 3 5G Smartphone, Price, Features

नई दिल्ली : Vivo के सब-ब्रांड आइको ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन आइको 3 ( iQOO 3 ) की कीमत में 4000 रुपये की कटौती की है। अब फोन के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 34,990 रुपये, 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 37,990 रुपये में बेचा जाएगा। बता दें कि दोनों स्मार्टफोन को भारत में 38,990 रुपये और 41,990 रुपये में पेश किया गया था। ये दोनों फोन 4जी कनेक्टिविटी के साथ हैं। वहीं iQOO 3 5G वेरिएंट 12GB रैम व 256GB स्टोरेज की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गयी है, जिसके बाद फोन को 44,990 रुपये में बेचा जाएगा। नई कीमत के साथ फोन को ग्राहक ई-शापिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

iQOO 3 Offers

इसके अलावा ग्राहकों को इसकी खरीद पर 3,000 रुपये का इस्टेंट कैशबक मिलेगा, जिसका फायदा वो ICICI क्रेडिट व डेबिट कार्ड के जरिए पा सकेंगे। ये ऑफर EMI ट्रांसैक्शन पर भी उपलब्ध है, जो सिर्फ 15 जून 2020 तक के लिए वैलिड है। इतना ही नहीं इस फोन पर सबसे बड़ा ऑफर जियो की तरफ 12 हजार रुपये तक बेनिफिट दिया जा रहा है।

iQOO 3 Specifications

इस स्मार्टफोन में 6.44-inch FHD+ AMOLED डिस्प्ले है जो 60Hz refresh rate के साथ है। फोन में Snapdragon 865 SoC का इस्तेमाल किया गया है और smartphone iQOO UI 1.0 बेस्ड Android 10 पर रन करता है। भारत में फोन को Volcano Orange, Quantum Silver और Tornado Black कलर ऑप्शन के साथ बेचा जाता है।

iQOO 3 Camera

फोटोग्राफी के लिए iQOO 3 के रियर में चार कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 48-मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा 13-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जो 20x डिजीटल जूम के साथ आता है। वहीं तीसरा 13-मेगापिक्सल का वाइल्ड एंगल लेंस और चौथा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा मौजूद है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 4,440mAh की दमदार बैटरी है जो 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Published on:
13 Jun 2020 10:41 am