मोबाइल

Amazon पर Samsung Days Sale आज से शुरू, मिल रहा 5000 का डिस्काउंट

Amazon पर आज से Samsung Days Sale शुरू हो रहा है। यहां यूजर्स को Samsung के Smartphone पर 5000 रुपए तक की छूट दी जा रही है।

2 min read
Amazon पर Samsung Days Sale आज से शुरू, मिल रहा 5000 का डिस्काउंट

नई दिल्ली: Amazon पर आज से Samsung Days Sale शुरू हो रहा है। यहां यूजर्स को Samsung के Smartphone पर 5000 रुपए तक की छूट दी जा रही है। इस सेल का आयोजन 28 से लेकर 31 मई तक किया गया है। हालांकि इस सेल में सिर्फ स्मार्टफोन पर ही नहीं बल्कि अन्य दूसरे प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Honor 7A की पहली सेल 29 मई को, Flipkart पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Samsung On5 Pro के गोल्ड और ब्लैक वेरिएंट को मात्र 5,990 में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी असल कीमत 7,990 रुपए है। इस फोन पर 25% का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं Samsung On7 Pro के गोल्ड वेरिएंट को 6,990 रुपए में खरीद सकते हैं। इसकी मार्केट प्राइज 9,490 रुपए है। Samsung Galaxy On7 Prime के गोल्ड वेरिएंट को 10,990 में खरीद सकते हैं। इसमें 3GB RAM और 32GB स्टोरेज दिया गया है। इस फोन की लॉन्चिंग कीमत 12,990 रुपए है।

Samsung Galaxy J2 Pro के गोल्ड वेरिएंट को 7,690 में खरीद सकते हैं, क्योंकि इसपर 2,010 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 16GB स्टोरेज है। अगर Samsung Galaxy A8+ लेने का मन है तो इसके लिए भी आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके ब्लैक वेरिएंट को 29,990 रुपए में खरीद सकते हैं। जीं हां क्योंकि अमेजन इसपर 28% का डिस्काउंट दे रहा है। इसमें 6GB RAM और 64GB मेमोरी दिया गया है और इसकी लॉन्चिंग कीमत 41,900 रुपए है।

वहीं Samsung Galaxy A6+ पर कई एक्सचेंज ऑफर दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ मॉडल्स का ICICI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 3,000 रुपए का अतिरिक्त कैशबैक दिया जा रहा है। साथ ही Gear s3 फ्रंटिअर स्मार्टवॉच 24000 रुपए और Gear Sport स्मार्टवॉच को मात्र 18000 रुपए में खरीद सकते हैं। ऐसे ही कई और प्रॉडक्ट्स पर ऑफर मिल रहा है।

ये भी पढ़ें

अगर आप भी amazon से मंगाते हैं सामान, तो यह खबर आपके होश उड़ा देगी
Published on:
28 May 2018 12:27 pm
Also Read
View All