मोबाइल

Samsung Galaxy A10s के 3GB RAM वेरिएंट की सेल आज, जानिए कीमत

Samsung Galaxy A10s की सेल Android 9 Pie बेस्ड OneUI पर काम करता है फोन Exynos के ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल

less than 1 minute read

नई दिल्ली: Samsung Galaxy A Series के स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए10एस के आज 3GB रैम वेरिएंट को सेल में लगाया जा रहा है। ये स्मार्टफोन Galaxy A10 अपग्रेड वर्जन है और इसकी सकी कीमत 10,499 रुपये है। इस रैम वेरिएंट के साथ 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। इसके अलावा फोन का 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट भी है जिसकी कीमत 9,499 रुपये रखी गयी है। हालांकि 2GB रैम वेरिएंट पहले से सेल के लिए उपलब्ध है। हैंडसेट को ग्राहक ऑनलाइन साइट या फिर ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। ये स्मार्टफोन Green, Black और Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy A10s Specifications

स्मार्टफोन Galaxy A10s में 6.2-इंच की HD+ Infinity-V डिस्प्ले दी गयी है, जिसका (1520×720 pixels) है। फोन में Exynos के ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल है। स्मार्टफोन Android 9 Pie बेस्ड OneUI पर काम करता है। हैंडसेट के स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन की सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A10s में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला f/1.8 अपर्चर के साथ 13-मेगापिक्सल और दूसरा f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 4,000mAh की बैटरी दी गयी है। Samsung Galaxy A10s में कनेक्टिविटी के लिए Galaxy A10s में 4G VoLTE support, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth 5.0, FM Radio और 3.5mm ऑडिया जैक दिया गया है। फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है।

Published on:
26 Sept 2019 10:51 am
Also Read
View All