मोबाइल

Samsung Galaxy A20 की आज से सेल शुरू, जानिए कीमत व फीचर्स

Samsung Galaxy A20 की आज से सेल शुरू Samsung ई-स्टोर समेत कुछ बड़ी ई-कॉमर्स रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं फोन ऑनलाइन भी Samsung Galaxy A20 बिक्री के लिए उपलब्ध

less than 1 minute read
Samsung Galaxy A20
Samsung Galaxy A20 की आज से सेल शुरू, जानिए कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली:Samsung Galaxy A20 की आज से बिक्री शुरू हो गयी है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक Samsung ई-स्टोर, सैमसंग ओपेरा हाउस और कुछ बड़ी ई-कॉमर्स रिटेल स्टोर के साथ ऑनलाइन खरीद सकते हैं। ये हैंडसेट ग्राहकों को रेड, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। बता दें कि पिछले हफ्ते इस फोन को भारत में लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत 12,490 रुपये रखी गयी है।

Samsung Galaxy A20 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.4 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है और फोन एंड्रॉइड 9 पाई आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है। फोन में Exynos 7884 processor का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी है। जरूरत पड़ने पर फोन को एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं।

फोटोग्राफी की बात करें तो फोन के बैक में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा f/1.9 आस्पेक्ट के साथ 13 मेगापिक्सल और दूसरा f/2.2 आस्पेक्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 आस्पेक्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए Galaxy A20 में 4,000 mAh की बैटरी दी गयी है जो 15W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में USB Type-C कनेक्टिविटी के साथ रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Published on:
08 Apr 2019 10:42 am