मोबाइल

Samsung Galaxy A70s के लिए Android 10 अपडेट जारी, ऐसें करें Update

Samsung Galaxy A70s के लिए एंड्रॉयड 10 अधारित One UI 2.0 अपडेट जारी फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल

less than 1 minute read
Samsung Galaxy A70s  Android 10 Update Check Features Details
Samsung Galaxy A70s

नई दिल्ली: दक्षिण कोरियाई कंपनी ने Samsung Galaxy A70s के लिए एंड्रॉयड 10 अधारित One UI 2.0 अपडेट जारी कर दिया गया है जो A707FDDU2BTC2 बिल्ड नंबर के साथ आता है और इसका साइज 2025.96MB है। ये अपडेट फरवरी सिक्योरिटी पैक के साथ है। अगर आपको अभी तक नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो सेटिंग में जाकर अपडेट कर सकते हैं।

Samsung Galaxy A70s कीमत

सैमसंग गैलेक्सी ए70एस को 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक अब 25,999 रुपये और 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन प्रिज्म क्रश रेड, प्रिज्म क्रश ब्लैक और प्रिज्म क्रश व्हाइट कलर ऑप्शन में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A70s स्पेसिफिकेशन्स

स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2400 पिक्सल) है और इसका 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। फोन डुलल सिम को सपोर्ट करता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। लॉन्चिंग के दौरान गैलेक्सी ए70एस को एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई के साथ उतारा गया था। जरुरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं।

Samsung Galaxy A70s बैटरी व कैमरा

पावर के लिए फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला अपर्चर एफ/ 1.8 के साथ 64 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Samsung Galaxy A70s में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Published on:
14 Mar 2020 01:06 pm