नई दिल्ली: Samsung Galaxy M30s के नए वरिएंट 4GB रैम व 128GB स्टोरेज को आज भारत में सेल के लिए लगाया जाएगा। इसकी कीमत 14,999 रुपये रखी गयी है और नए वेरिएंट को कंपनी ने थ्री ड्यूल टोन कलर में पेश लॉन्च किया है। इसमें ओपल ब्लैक, सैफियर ब्लू और ग्रीन कलर शामिल हैं। ग्राहक फोन को कंपनी की ई-शॉप समेत ऑनलाइन साइट्स से खरीद सकते हैं। इससे पहले कंपनी ने फोन को 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया था, जिसकी कीमत क्रमश: 12,999 रुपये और 14,999 रुपये है। ये फोन Pearl White, Opal Black और Sapphire Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।