मोबाइल

लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy A71 5G के फीचर्स हुए लीक, 64MP कैमरे से होगा लैस

Samsung Galaxy A71 5G स्मार्टफोन को TENAA पर किया गया स्पॉट 4,370 एमएएच बैटरी और 64MP रियर कैमरे से होगा लैस

2 min read
Samsung Galaxy A71 5G

नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग इन दिनों Samsung Galaxy A71 5G स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस फोन को TENAA पर स्पॉट किया गया है, जहां से जानकारी मिली है कि पावर के लिए हैंडसेट में 4,370 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। हालांकि कंपनी की ओर से फीचर्स से जुड़ी कोई भी जानकारी अभी तक नहीं दी गयी है। इस फोन को कब तक पेश किया जाएगा इसकी भी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।

Samsung Galaxy A71 5G Features

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में 6.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी जाएगी। इसमें स्पीड के लिए Samsung का एक्सीनोस 980 प्रोसेसर इस्तेमाल किया जाएगा और फोन को 5जी मॉडल के साथ उतारा जाएगा। बता दें कि ये फोन 4जी वेरिएंच में लॉन्च किया जा चुका है। Galaxy A71 5G को 128जीबी स्टोरेज में उतारा जा सकता है और 8जीबी रैम दिया जा सकता है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 10 पर रन करेगा।

Samsung Galaxy A71 5G Camera

अगर फोटोग्राफी की बात करें तो इसके रियर में चार कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें पहला 64- मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, तीसरा 5- मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ-सेंसर कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। फोन का डायमेंशन्स 162.6 x 75.5 x 8.1mm होगा और पूरा वजन 185 ग्राम होगा। इसके अलावा अन्य फीचर्स की बात करें तो , फोन में WiFi ड्यूल-बैंड a/b/g/n/ac होगा। TENAA पर फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3078 और मल्टी-कोर में 7346 स्कोर्स मिले हैं।

Samsung Galaxy A71 4G वेरिएंट हो चुका है लॉन्च

बता दें कि Samsung Galaxy A71 4G वेरिएंट को पेश किया जा चुका है। सैमसंग गैलेक्सी ए71 4जी वेरिएंट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है और Qualcomm Snapdragon 730 processo का इस्तेमाल है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मौजूद हैं और कीमत 29,999 रुपये रखी गयी है। फोटोग्राफी के लिए रियर में क्वाड कैमरा सेटअप है। पहला एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल, दूसरा अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल और तीसरा व चौथा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस कैमरा है और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Published on:
23 Mar 2020 11:50 am
Also Read
View All